बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व माना गया है। यह जीवन में सुख समृद्धि और ज्ञान बढ़ाने में लाभदायक माना जाता है।
पीला रंग बृहस्पति ग्रह का प्रतीक माना जाता है। इसे पहनने से गुरु-ग्रह मजबूत होते हैं। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
पीले रंग के वस्त्र पहनने से खुशहाली समृद्धि और धन बढ़ता है। भगवान विष्णु की कृपा से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
ऐसा माना जाता है कि बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। बृहस्पतिवार के दिन पीले वस्त्र पहनने से मानसिक शांति का अनुभव होता है।
बृहस्पतिवार के दिन पीले कपड़े पहनने से पारिवारिक संबंध मजबूत होने लगते हैं। विष्णु भगवान की कृपा से घर में शांति और स्नेह बना रहता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पीले वस्त्र पहनने से स्वास्थ्य पर काफी पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ता है और यह बीमारियों से बचाता है।
पीले रंग के वस्त्र पहनने से मानसिक तनाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
बृहस्पतिवार के दिन सुबह नहाकर पीले कपड़े पहनना चाहिए। बृहस्पतिवार के दिन पूजा में हल्दी, चने की दाल और पीले फूल चढ़ाए। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
इसी तरह धर्म और आध्यात्मिक से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें NAIDUNIA.COM