हिंदू धर्म में कई देवी-देवताओं की पूजा यंत्र के जरिए की जाती है। आइए जान लेते हैं कि किस यंत्र की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।
इस यंत्र का इस्तेमाल करने से अचानक आने वाले संकटों का खतरा टल जाता है। इसके साथ ही, सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है।
इस यंत्र की मदद से भगवान शिव की आराधना की जाती है। बता दें कि इसका प्रयोग जीवन रक्षा के लिए किया जाता है। विधि के तहत इस यंत्र को पूजने से बीमारियों का खतरा भी टल जाता है।
इस यंत्र की साधना करने से व्यक्ति के जीवन में चल रहे विवाद कम हो जाते हैं। इतना ही नहीं, व्यक्ति को कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में जीत भी मिलती है।
धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए महालक्ष्मी यंत्र की पूजा करें। इसके फलस्वरूप आपको जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
भगवान हनुमान जी के यंत्र का पूजन करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। इस यंत्र के प्रयोग करने से हनुमान जी की कृपा आसानी से मिल सकती है।
धार्मिक ग्रंथों में जिक्र मिलता है कि कुबेर देवता को खुश करने से व्यक्ति को धन लाभ होता है। यदि आप सही विधि के तहत इस यंत्र की स्थापना करते हैं तो जातक की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
श्री यंत्र की स्थापना और पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इस यंत्र की पूजा करने वालों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।