तपती गर्मी में आंतों में गंदगी और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं । ऐसे में अगर आप इन 3 फलों का सेवन करते हैं, तो कई लाभ मिल सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में ज्यादा चटपटा खाने की वजह से पेट संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज हो सकती है। ऐसे में ये 3 फल किसी वरदान से कम नहीं है।
अगर आप डाइट में इन 3 फलों को शामिल करते हैं, तो इससे आंतों को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है।
अमरूद में फाइबर, विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज सहित कई अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
पपीता गर्मियों में मिलने वाला फल है। इसमें पपेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो शरीर में पेट संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।
सेब में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जिसके कारण पाचन संबंधी परेशानियां कम हो सकती हैं। साथ ही, इसमें पेक्टिन मौजूद होता है, जो मल को नरम बनाने में सहायक है।
अगर आपको सेब, पपीता और अमरूद से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com