जिम से आने के बाद जरूर खाएं 3 चीजें


By Ram Janam Chauhan24, Jan 2025 01:53 PMnaidunia.com

वर्कआउट करने के बाद शरीर को पोषण की जरूरत होती है, क्योंकि वर्कआउट के दौरान शरीर थक चुका होता है। ऐसे में इन 3 चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

केले का शेक पिएं

वर्कआउट करने के बाद आप केले का शेक पी सकते हैं, इससे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और ऊर्जा देने में मदद मिल सकती है।

केले का शेक कैसे बनाएं?

केले का शेक बनाने के लिए 2 केले, 1 गिलास दूध, शहद, ड्राई फ्रूट्स और खजूर को शामिल कर सकते हैं। इसके बाद इन चीजों को अच्छे से मिक्स करें, फिर आप सेवन कर सकते हैं।

केले का सेवन कर सकते हैं

अगर आपको केले का शेक नहीं पसंद है, तो ऐसे में आप केले का सेवन कर सकते हैं, इससे आपको कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व मिल जाएंगे।

अडें का सेवन कर सकते हैं

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन जरिया माना जाता है। ऐसे में वर्कआउट करने से बाद अंडे का सेवन करने से थकान जल्द दूर हो सकती है।

कैसे करे अंडे का सेवन?

अंडे का सेवन करने के लिए आप 2-3 अंडों को उबालकर, काला नमक और प्याज लगाकर खा सकते हैं। ध्यान रखें अंडे का ज्यादा सेवन न करें।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको केला, शेक या अंडे से किसी तरह की समस्या या एलर्जी की शिकायत है, तो इसे सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

तेजी से होगा Weight Loss, खाएं यह मौसमी फल