वास्तु शास्त्र में नए घर से जुड़े कई नियम बताए गए है,जिसके ध्यान रखने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कि नया घर लेते समय रखें इन 4 बातों का ध्यान-
घर खरीदते समय टॉयलेट की दिशा का ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार, टॉयलेट को हमेशा पश्चिम दिशा की ओर ही बनवाना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, घर खरीदते समय रसोई की दिशा का विशेष ध्यान रखें। किचन को दक्षिण-पूर्व में बनवाना शुभ माना जाता है।
वास्तु के अनुसार,नए घर में पूजा घर उत्तर-पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है, क्योंकि उत्तर दिशा में कुबेर देवता का वास होता है।
नए घर में जाने से पहले मुख्य द्वार का चयन सही से कर लें। इसके सामने पेड़, नल या टंकी ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है।
नया घर लेते समय खिड़कियों की संख्या कम होनी चाहिए। साथ ही, खिड़की सही दिशा और आकार में होना शुभ माना जाता है।
वास्तु के अनुसार घर हमेशा ऐसी जगह पर खरीदना चाहिए जहां सूर्य की रोशनी का प्रवेश हो सके और सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहें।
नया घर लेते समय इन 4 बातों का ध्यान रखें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM