शनिवार को शाम को क्या करना चाहिए?


By Ayushi Singh07, Feb 2025 05:30 PMnaidunia.com

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है और इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि शनिवार को शाम को क्या करना चाहिए-

जल चढ़ाएं

शनिवार की शाम को पीपल पेड़ के नीचे जल चढ़ाना चाहिए और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

शनि चालीसा का पाठ

शनिवार की शाम को शनि चालीसा का पाठ करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को शुभ फल देते हैं।

काले तिल को चढ़ाएं

कहा जाता है कि शनिवार की शाम को पीपल पेड़ के नीचे काले तिल को चढ़ाने से जीवन में चल रही सारी समस्या दूर होती है।

शनि मंदिर जाएं

शनिवार की शाम को शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाने से ग्रह मजबूत होते हैं और शुभ परिणाम मिलते हैं।

हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें

जीवन में साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।

दान करें

शनिवार की शाम को गरीबों या जरुरतमंदों को दान करने से शनिदेव की असीम कृपा प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

शनिवार की शाम को ये काम करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर में पैसे की बरकत ना हो तो क्या करना चाहिए?