विटामिन-ई की पूर्ति के लिए लोगों को चीजों पर निर्भर यानी खाना पड़ता है। विटामिन-ई फलों में भरपूर पाया जाता है।
विटामिन-ई शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन ई इम्यूनिटी सिस्टम, स्वस्थ दृष्टि और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
विटामिन-ई की पूर्ति करने के लिए कीवी का सेवन करना चाहिए। कीवी में विटामिन-ई की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
शरीर में विटामिन-ई की कमी पूरी करने के लिए डाइट में पपीता शामिल कर सकते हैं। पपीते में भरपूर विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।
एवोकाडो में विटामिन-ई प्रचुर होता है। साथ ही, इस फल में विटामिन-सी और विटामिन-के भी पाया जाता है। रोजाना एक एवोकाडो का सेवन किया जा सकता है।
आम एक स्वादिष्ट और मौसमी फल है, इसमें भी विटामिन-ई की भरपूर मात्रा होती है। आम का सेवन करने से शरीर में विटामिन-ई की कमी नहीं होगी।
विटामिन-ई की पूर्ति के लिए आप डाइट में खुबानी भी शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ई के अलावा विटामिन-सी और विटामिन-ए भी होता है।
इन पांच फल में भरपूर विटामिन-ई होता है। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ