आंवले का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत को चकाचक रखने में मदद करते हैं।
आज हम इस लेख में जानेंगे कि रोजाना सुबह खाली पेट आंवला पाउडर को गर्म पानी के साथ लेने के क्या स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।
आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह सर्दी-खांसी, इंफेक्शन और वायरल बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
आंवला में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को सुधारता है। यह कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाता है।
आंवला बालों के लिए नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। यह बालों का झड़ना रोकता है, सफेदी कम करता है और उन्हें घना व चमकदार बनाता है।
आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। यह डार्क स्पॉट्स, झुर्रियां और दाग-धब्बे को कम करने में मदद करते हैं।
आंवला मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। यह फैट बर्न करने में मदद करता है और पेट की चर्बी कम करता है।
आंवला में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बरकरार रखते हैं। यह आंखों की थकान, जलन और ड्राईनेस को भी कम करता है।
रोजाना सुबह खाली पेट 1 चम्मच आंवला पाउडर गर्म पानी के साथ लें। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com