यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, गठिया और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए इन 5 लाल फलों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
स्ट्रॉबेरी एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर से यूरिक एसिड को निकालने में मदद करता है।
अनार फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिसके कारण यूरिक एसिड लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कारण किडनी को साफ करने में मदद मिलती है। साथ ही, यूरिक एसिड की समस्या भी कम होती है।
लाल अंगूर में मौजूद पोटैशियम और कम फ्रुक्टोज यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। इसलिए, इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
चेरी में मौजूद एंथोसिन यूरिक एसिड को कम करने और सूजन को घटाने में मदद कर सकता है। इसलिए, इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है।
यूरिक एसिड की समस्या होने पर अल्कोहल, जंक फूड्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
अगर आपको इनमें से किसी भी फल को सेवन करने से एलर्जी की समस्या है, तो ऐसे में डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com