जिस तरह से मोटापा एक समस्या है। वैसे ही कुछ लोगों के लिए शरीर का दुबलापन भी होना एक समस्या है।
शरीर का अधिक दुबलापन होना भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आइए जानते है कि वजन बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
केला प्रोटीन से भरपूर फल होता है। रोजाना 2-3 केले का सेवन करें। केला का सुबह सेवन करना वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है।
सर्दियों में घी खाना फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों का वजन नहीं बढ़ रहा है वो लोग रोजाना देसी घी का सेवन करें।
आलू भी वजन बढ़ाने में लाभकारी होता है। शरीर का वजन तेजी से बढ़ाने के लिए आप आलू को उबलकर इसका सेवन करें।
दुबले-पतले लोग शरीर का वजन बढ़ाने के लिए डाइट में बटर को शामिल कर सकते है। बटर खाने से शरीर का वजन बढ़ सकता है।
वजन बढ़ाने के लिए किशमिश किसी दवा से कम नहीं है। रोजाना एक मुट्ठी किशमिश का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ता है।