नाजुक दिल से रहते हैं परेशान? रोजाना करें ये 5 योगासन


By Sahil11, May 2024 08:00 PMnaidunia.com

दिल का ख्याल कैसे रखें?

हार्ट संबंधित रोगों से खुद का बचाव करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए डाइट से लेकर डेली रूटीन में कई अन्य बदलाव करने पड़ते हैं।

योगासन करें

दिल का ख्याल रखने के लिए आप योगासन कर सकते हैं। आज कुछ फायदेमंद योगासन के बारे में बात कर रहे हैं, जो आपके दिल का ध्यान रखेंगे।

भुजंगासन करें

रोजाना भुजंगासन का अभ्यास करना दिल की सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है। इस आसन को करने से हार्ट मजबूत बनता है।

ताड़ासन का अभ्यास

इस आसन को करने से हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, इसका अभ्यास करना भी बेहद आसान होता है।

वृक्षासन रोजाना करें

योग की दुनिया में वृक्षासन को सबसे आसान माना जाता है। इस आसन को रोज करना दिल की सेहत के लिए लाभकारी होता है।

उत्कटासन

यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो उत्कटासन योग का अभ्यास जरूर करें। योग करने से गुड कोलेस्ट्रॉल में बढ़ोतरी होती है।

वीरभद्रासन भी फायदेमंद

इस योगासन को योद्धा की मुद्रा के नाम से भी जाना जाता है। वीरभद्रासन को रोज करने से हार्ट संबंधित रोगों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। 

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई सूचना केवल जानकारी के लिए। इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि सभी की हेल्थ कंडीशन अलग होती है।

यहां हमने जाना कि दिल का ध्यान रखने के लिए किन योगासन का अभ्यास करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विटामिन-डी की गोली कैसे लेनी चाहिए