सर्दी में गजक खाना बहुत लोगों को पसंद भी होता है। गजक सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
गजक को बनाने के लिए तिल और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। तिल और गुड़ शरीर की एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं।
गजक में मौजूद तिल में पर्याप्त मात्रा में सिसामोलिन होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
गजक खाने से दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
गजक का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। गजक में काफी फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या को ठीक करता है।
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें सर्दियों के मौसम में गजक का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।