वर्ण व्यवस्था में ब्राह्मणों का सबसे ऊंचा दर्जा दिया जाता है। ब्राह्मणों को पूजा में सम्मिलित करने से लेकर भोज में आमंत्रित करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते है विश्व के श्रेष्ठ ब्राह्मणों के बारे में।
लंकापति दशानन को विश्व का सबसे श्रेष्ठ पंडित माना जाता है। शिव तांडव स्तोत्रम जैसी रचना करने वाले रावण ने अपनी पूजा से भोलेनाथ को प्रसन्न किया था।
महाभारत से लेकर रामायण तक में परशुराम का जिक्र मिलता है। परशुराम को इतिहास का सबसे श्रेष्ठ ब्राह्मण योद्धा माना जाता है।
श्री कृष्ण के मित्र सुदामा को दुनिया का सबसे बड़ा गरीब माना जाता है। सुदामा को विश्व का सबसे श्रेष्ठ ब्राह्मण माना जाता है। सुदामा को श्रीकृष्ण ने दान में काफी कुछ दे दिया था।
आर्यभट्ट को सबसे बड़ा गणितज्ञ माना जाता है। आर्यभट्ट को भी विश्व के श्रेष्ठ ब्राह्मण माना जाता है, अपने गणित के ज्ञान से उन्होंने दुनिया को शून्य दिया था।
महर्षि वेदव्यास ने कई धार्मिक ग्रंथ लिखे है। महर्षि वेदव्यास की गिनती विश्व के श्रेष्ठ ब्राह्मणों में होती है, वेदव्यास सबसे बड़े इतिहासकार थे।
महर्षि दधीचि विश्व के श्रेष्ठ ब्राह्मण दानी थे। मानव कल्याण के लिए महर्षि दधीचि ने अपनी अस्थियों का दान किया था। असुरों के संहार के लिए महर्षि दधीचि ने अपना शरीर त्याग कर अपनी अस्थियों का दान कर दिया था।
विष्णु गुप्त आचार्य चाणाक्य को विश्व का सबसे बड़ा श्रेष्ठ ब्राह्मण राजनितिज्ञ माना जाता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कई लोग करते है।
अगर विश्व के श्रेष्ठ ब्राह्मणों से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com