शनि-सूर्य की युति खत्म, इस राशि के लोग होंगे मालामाल


By Kushagra Valuskar23, Mar 2024 11:12 PMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसर, सूर्य देव हर महीने राशि बदलता है। ग्रहों का राजा एक माह तक कुंभ राशि में थे।

सूर्य देव

14 मार्च को सूर्य ने मीन राशि में प्रवेश किया। इस तरह कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति समाप्त हो गई है।

शनि महाराज

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि सूर्य के पुत्र हैं, लेकिन उनमें शत्रुता का भाव है। दोनों ग्रहों की युति समाप्त होने से कुछ राशियों को इसका लाभ मिल सकता है।

शुभ राशियां

सूर्य 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे। इस दौरान तीन राशियों पर इसका असर दिखाई देगा।

वृषभ राशि

सूर्य और शनि की युति समाप्त होने से वृषभ राशिवालों को लाभ देखने को मिलेगा। पैसा मिलने की संभावना है। करियर में खूब सफलता मिलेगी।

मकर राशि

शनि और सूर्य की युति समाप्त होने से मकर राशि के जातकों को आर्थिक लाभ देगा। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की कोई योजना सफल हो सकती है। वाहन और संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बनेंगे।

शनि की साढ़े साती से छुटकारा दिलाएंगे होलिका दहन के ये उपाय