ब्रेड का सेवन अक्सर आप नाश्ते में तो करते ही होंगे लेकिन क्या आपको इन प्रकार के ब्रेड के बारे में पता हैं। जिसके सेवन से वजन कम होता हैं।
नाश्ते में खाएं जाने वाला ब्रेड आपके सेहत के लिए ज्यादा हेल्दी नहीं होता हैं। वजन कम करने का सोच रहें लोगों को व्हाइट ब्रेड का सेवन सोच समझ के करना चाहिए।
स्प्राउट ब्रेड में मैदा नहीं होता हैं, स्प्राउट ब्रेड में बींस, अनाज, बीजों को पानी में अंकुरित करने के बाद इन्हें आटे में मिलाकर ब्रेड की तरह सेंका जाता हैं। डायबिटीज के खिलाफ भी यह ब्रेड मददगार हैं।
स्प्राउट ब्रेड में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है और अन्य चीजों से बने ब्रेड के मुकाबले स्प्राउटेड ब्रेड आपका शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ने देता हैं।
ब्राउन ब्रेड गेहूं से बनाया जाता हैं, यह ब्रेड दिल के लिए भी अच्छा होता हैं साथ ही इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी कम होता हैं। ब्राउन ब्रेड में फाइबर अधिक मात्रा में होता हैं।
होल ग्रेन ब्रेड अधिक पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता हैं। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता हैं। होल ग्रेन ब्रेड में विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स आदि भी पाया जाता हैं।
खमीरी ब्रेड फर्मेंटेशन की प्रक्रिया से बनाया जाता हैं। इस तरह के ब्रेड आपके पाचन तंत्र को ठीक रखते हैं और आपकी इम्यूनिटी भी बेहतर होती हैं। जवन कम करने के लिए आप इस प्रकार के ब्रेड का सेवन करिए।
इन प्रकार के ब्रेड का सेवन करने के अलावा आपको एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। साथ ही वजन कम करने के लिए जरूरी हैं कि आप फास्ट फूड खाना भी छोड़ दें।