हड्डियों की मजबूती के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। पोषक तत्वों के अभाव में हड्डियों से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।
सवाल उठता है कि हड्डियों को मजबूत करने के लिए क्या खाएं। दरअसल, जब बात हड्डियों की मजबूती की आती है तो ज्यादातर लोग डेयरी प्रोडक्ट्स खाने के बारे में ही सोचते हैं।
खाएं शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन कुछ खट्टे फलों को खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिल सकती है। आइए इन फलों के बारे में जान लेते हैं।
कीवी एक ऐसा फल है, जिसका इस्तेमाल औषधि के तौर पर भी किया जाता है। यदि आप नियमित तौर पर कीवी का सेवन करते हैं तो आपकी हड्डियों की ताकत बढ़ सकती है।
आंवला भी एक ऐसा खट्टा फल होता है, जिससे स्वास्थ्य को अनेक लाभ मिलते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी आंवला को खाना फायदेमंद माना जाता है।
वर्तमान समय में बाजार में संतरे पूरे साल मौजूद रहते हैं। संतरा विटामिन सी का भंडार होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा करता है। साथ ही, हड्डियों को मजबूत भी बनाता है।
अंगूर में कई महत्वपूर्ण खनिज होते हैं, जिन्हें खाने से हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें कुछ एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो दिमाग और आंखों को भी स्वस्थ बनाते हैं।
अनानास में विटामिन सी, विटामिन ए और आयरन समेत कई लाभकारी पोषक तत्व पाए होते हैं। यदि आप इस फल का नियमित सेवन करेंगे तो हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में समय नहीं लगेगा।