स्वाद में कहर शरीर के लिए जहर हो सकता है अचार


By Prakhar Pandey18, Oct 2023 08:57 AMnaidunia.com

अचार का स्वाद

अचार का स्वाद खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है। आइए जानते हैं अधिक अचार खाने से आपकी शरीर को क्या नुकसान हो सकता है।

कैसे बनता है अचार?

अचार कई प्रकार की फल और सब्जियों का बनाया जाता है। इसका खट्टा स्वाद सभी को पसंद आता है। भारत में खाने के साथ अचार का थाली में होना पुरानी परंपरा भी रही है।

सेहत की समस्याएं

अचार का अधिक सेवन करने से सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। बीपी से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक की समस्या अचार के नियमित और अधिक सेवन से हो सकती है।

पोषक तत्वों की कमी

जिस भी फल या सब्जी का अचार बनाया जाता है। उसे कई दिन तक सुखाया जाता है। इसकी वजह उस फल या सब्जी में मौजूद पानी को खत्म करना होता है। जिससे उस फल के सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते है।

किडनी के लिए हानिकारक

अचार में नमक की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में इसके सेवन से किडनी का काम भी बढ़ जाता है, जो किडनी से जुड़ी समस्याओं को पैदा करता है। वॉटर रिटेंशन, ब्लोटिंग आदि की समस्या भी इसी से आती है।

ब्लड प्रेशर की समस्या

अचार बनाने में उपयोग होने वाला सोडियम भी आपके बीपी को बढ़ा सकता है। ज्यादा अचार के सेवन से बीपी बढ़ जाता है और हृदय संबंधित समस्याएं भी आती है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल

कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी अचार ठीक नहीं होता है। अचार में तेल की मात्रा ज्यादा होती है जो प्रिजरवेटिव की तरह काम करती है। लेकिन इससे हार्ट डिजीज और लिवर पर प्रभाव भी पड़ सकता है।

पेट का कैंसर

खाने में अधिक सोडियम को सेवन करने से पेट में अल्सर की परेशानी पैदा हो सकती है, जो भविष्य में कैंसर का रूप भी ले सकती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हड्डियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये 5 खट्टे फल