इन दिशाओं में न लगाएं ये पौधे, हो जाएंगे बर्बाद


By Prakhar Pandey29, Sep 2023 06:00 AMnaidunia.com

पौधे

पौधे घर में हवाओं को शुद्ध करने का काम करता हैं। लेकिन कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं जिन्हें घर में लगाने से बर्बादी आ सकती हैं। आइए जानते हैं घर की किन दिशाओं में पौधे नहीं लगाने चाहिए।

दिशा

वास्तु के अनुसार घर में पौधे लगाते समय दिशाओं का खास ध्यान रखना चाहिए। यदि आप घर में गलत दिशा में पौधे लगा रहें हैं तो इसका नुकसान भी आपको उठाना पड़ सकता है।

बोनसाई का पौधा

बोनसाई का पौधा घर में किसी भी दिशा में नहीं रखा जा सकता है। यह देखने में जरूर खूबसूरत दिखता हैं परंतु इसे लगाने से घर की तरक्की रुक जाती है और घर में नकारात्मकता भी आती है।

इमली

वास्तु के अनुसार इमली का पौधा भी घर में नहीं लगाना चाहिए। मान्यता हैं कि अगर आप इसे घर के आंगन में लगाते हैं तो इससे घर में बीमारियां पनपती है।

केला

मान्यता हैं कि केले के पेड़ में विष्णु जी का वास होता हैं, केले के पेड़ को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। साथ ही दक्षिण की दिशा में भी केले का पेड़ लगाने से इसका प्रभाव कम होने लगता है।

रोजमेरी का पौधा

रोजमेरी का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसे गलती से भी दक्षिण की दिशा में न लगाएं। इस पौधे को लगाने की सही दिशा पूर्व दिशा होती हैं।

गूलर का पेड़

गूलर के पेड़ को घर में किसी भी दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इसे लगाने से घर में दरिद्रता आती है और परिवार के सदस्यों भी बीमार रहने लगते हैं।

कटहल

कटहल के पेड़ को भी घर से दूर लगाना चाहिए। कहा जाता हैं कि इस पेड़ को अगर आप घर के आस-पास लगाते हैं तो परिवार जनों के संबंधों में दरार आने लग जाती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पति-पत्नी के झगड़े दूर करेंगे ये वास्तु उपाय