Vastu Tips: घर की खिड़कियां इस दिशा में होंगी तो मिलेगा लाभ 


By Prakhar Pandey2023-04-28, 15:45 ISTnaidunia.com

घर

घर बनवाते हुए लोग हर छोटी से बड़ी चीज का ध्यान रखते हैं। जानिए घर में खिड़की बनवाने से जुड़ी इन वास्तु टिप्स के बारे में।

खिड़कियां

खिड़कियां घर में वेंटिलेशन का और धूप आने का जरिया होती है। ऐसे में घर बनाते समय इन बातों के साथ-साथ वास्तु का भी खास ध्यान रखना चाहिए।

वास्तु

घर में शांति के लिए और परिवार के लिए भाग्य, समृद्धि, नेगेटिविटी और पॉजिटिविटी के लिए घर की खिड़कियां और दरवाजे साथ-साथ जिम्मेदार होती हैं।

दिशा

घर में खिड़कियां हमेशा वायव्य, पूर्व दिशा उत्तर दिशा और ईशान कोण में बनवाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा।

संख्या

वास्तु शास्त्र के मुताबिक खिड़कियां हमेशा सही दिशा में बनवानी चाहिए। साथ ही घर में खिड़कियों की संख्या 2,4,6,8 या 10 होना चाहिए। घर में ईवन संख्या में ही खिड़कियां बनवानी चाहिए।

दरवाजे के सामने

वास्तु के अनुसार घर में खिड़कियां हमेशा दरवाजे के सामने होनी चाहिए। दरवाजे के बराबर में खिड़कियां बनवाने से बचना चाहिए। 

टूटा हुआ कांच

घर की खिड़की का कांच टूटा हुआ नहीं होना चाहिए, टूटे हुए कांच से घर के भीतर नकारात्मकता आती हैं जिससे आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता हैं। कांच टूटते ही बदल देना चाहिए।

खिड़की खोलने की दिशा

घर में हमेशा ऐसे खिड़की और दरवाजे लगाने चाहिए जो अंदर की तरफ खुलें। बाहर की तरफ खुलने वाले दरवाजे को लेकर ऐसा माना जाता हैं कि उस घर में लक्ष्मी कभी भी नहीं टिकती हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

कृति खरबंदा ट्रेडिशनल लुक्स में दिखती हैं बेहद खूबसूरत