दूध हड्डियों को मजबूत बनाने का एक फायदेमंद ड्रिंक है ऐसे में अगर दूध पिने से आप बचना चाहते हैं, तो ये ड्रिंक्स आपके हड्डियों को बनाएगा मजबूत।
बादाम में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। पौष्टिक तत्वों से भरे पालक और बादाम का स्मूदी बना लें, जो सुपरफूड फुलनेस का अहसास दिलाते हैं।
अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और खनिज भारी मात्रा में पाए जाते हैं। 2 से 3 अंजीर को आप दूध में मिलाकर इसे टेस्टी ड्रिंक्स बना सकते हैं।
दूध में मौसमी फलों को मिलाकर पिया जा सकता है। ये भी आपके हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें कई सारे पौष्टिक तत्व होते हैं।
ऑरेंज में कैल्शियम और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। यह जूस हड्डियों को मजबूत बनाता है।
हड्डियों के लिए लौकी का जूस काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे तत्व हैं, जो हड्डियों के लिए अच्छा है।
बादाम का दूध भी हड्डियों के लिए लाभकारी होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन ई का भरपूर सोर्स होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है।
दूध के साथ के अलसी बीज मिलाकर आपको एक साथ फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी12, विटामिन डी जैसे गुण मिल जाते हैं जो हड्डियों को फौलाद बनाएगा।