झुकी हुई रीढ़ की हड्डी को सीधा करने की 5 एक्सरसाइज


By Sahil07, Sep 2024 08:00 AMnaidunia.com

झुकी हुई रीढ़ की हड्डी

कुछ लोगों की रीढ़ की हड्डी झुकी हुई नजर आती है। चलिए जान लेते हैं कि इसे सीधा करने के लिए क्या किया जा सकता है।

रोजाना एक्सरसाइज करें

झुकी हुई रीढ़ की हड्डी को मजबूत करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। इसके लिए अपने रूटीन में केवल 5 एक्सरसाइज शामिल कर लें।

कैट-काउ स्ट्रेच

यह एक्सरसाइज रीढ़ की हड्डी की लचक बढ़ती है। इसके साथ ही हड्डी को सीधा करने में भी मदद करती है। बशर्ते इसका अभ्यास रोजाना करना होगा।

स्क्वाट्स लगाएं

रीढ़ की हड्डी को सीधा करना चाहते हैं तो आज से ही स्क्वाट्स लगाना शुरू कर दें। फिटनेस एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह एक्सरसाइज शरीर को दुरुस्त बनाती है।

प्लैंक लगाएं

प्लैंक एक्सरसाइज को करने से भी रीढ़ की हड्डी को सीधा करने में मदद मिलती है। इसके लिए एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बना लें।

चाइल्ड पोज

रीढ़ की हड्डी और कमर को सीधा करने के लिए आप चाइल्ड पोज का अभ्यास कर सकते हैं। इससे शरीर की अन्य हड्डियां भी स्वस्थ होती है।

ब्रिज पोज

रीढ़ की हड्डी को सीधा करने के लिए ब्रिज पोज का अभ्यास करें। इससे झुकी हुई रीढ़ की हड्डी को सीधा करने में मदद मिलती है।

कोबरा पोज

योग में कोबरा पोज को बेहतरीन माना जाता है। इस आसन से पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और दर्द भी कम होता है।

यहां हमने जाना कि किन एक्सरसाइज से रीढ़ की हड्डी को सीधा करने में मदद मिलती है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बालों में मेथी दाना लगाने के फायदे