भागदौड़ भरी जिंदगी में जरूरी हैं कि आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें ऐसे में रोज सवेरे इन चीजों को खाने से आप तंदुरुस्त रहेंगे और स्वस्थ भी। आइए जानते हैं सुबह खाने वाली चीजें वालों को।
अपने डेली के शेड्यूल को पूरा करने के लिए जरूरी हैं की आप ऐसी डाइट लें जो आपको पूरे दिन काम पूरा करने की पावर दें।
सुबह उठते ही ब्रश करने के बाद भीगे हुए बादामों का सेवन करना चाहिए। भीगे हुए बादामों को छीलकर खाना चाहिए। कम से कम 4 बादामों का सेवन करना चाहिए।
मुनक्के को भिगोकर खाना भी काफी हेल्दी माना जाता हैं। सुबह के समय मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी नहीं आती और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता हैं।
अंजीर खाने के और इसके पानी पीने के कई फायदे हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती हैं।
स्प्राउट्स के सेवन से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। स्प्राउट्स में आप चना, दाल, मूंग, बीन्स, सोयाबीन और हरे मटर का सेवन करते हैं।
सुबह के समय फलों का सेवन करना बेहद जरूरी हैं। फलों में आप पपीता, तरबूज, अंगूर, सेब का सेवन कर सकते हैं।
गर्मी के मौसम में जरूर हैं कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें। कम से कम 3 से 3.5 लीटर पानी पीना चाहिए।