यह जोड़ों की सूजन व दर्द से जुड़ा रोग होता है। अर्थराइटिस की वजह से व्यक्ति अपने दैनिक दिनचर्या के कार्य करने में भी असफल हो जाता है।
आर्थराइटिस के मरीजों को जोड़ों की सूजन सबसे ज्यादा परेशान करती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
किसी भी बीमारी को ठीक करने का आसान विकल्प होता है कि पौष्टिक आहार का सेवन करें। आर्थराइटिस का दर्द कम करने के लिए डाइट को हेल्दी बनाया जा सकता है।
स्वस्थ रहने के लिए आप नट्स का सेवन कर सकते हैं। चाय पीने के समय पर बिस्कुट या स्नैक्स की जगह भी आप कुछ नट्स खा सकते हैं।
लहसुन से लेकर कई चीजों की चटनी बनाई जाती है। इसका सेवन करने से जोड़ों की हड्डियां मजबूत बनती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य फायदे मिलते हैं।
पेट को स्वस्थ रखने के लिए दही और छाछ का सेवन भी आप कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन दोनों चीजों को खाने से सूजन कम हो सकती है।
सेहत के लिए साबुत अनाज भी फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व आर्थराइटिस की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी डाइट में फल और सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं। इन चीजों का सेवन करने से सेहत को भी फायदा मिलता है।
यहां हमने जाना कि आर्थराइटिस का दर्द कम करने के लिए क्या खाना चाहिए। ऐसी ही हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ