नसें बंद होने पर ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट हो सकती है, जिससे शरीर में दर्द और सुन्न होने की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
हल्दी में करक्यूमिन मौजूद होता है, जिससे नसों की सूजन कम करने और शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद मिलती है।
रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी और शहद मिलाकर सेवन करें। इससे बंद नसों को खोलने मदद मिलती है।
लहसुन में एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे नसों की सूजन और ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद मिलती है।
रोजाना खाली पेट 1-2 लहसुन की कली को चबाएं या शहद में मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से नसों की जुड़ी समस्या से राहत मिलती है।
अदरक में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और नसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं।
अदरक की चाय या रस को शहद में मिलाकर सेवन करने से बंद नसें खोलने में मदद मिलती है। इसे दिन में 1-2 बार सेवन करना सही माना जाता है।
अगर इन उपायों को करने के बाद भी बंद नसों की समस्या ठीक नहीं होती, तो डॉक्टर से जल्द संपर्क करें।
बंद नसों की समस्या से राहत के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com