सर्दियों में बहुत से लोगों को काली स्किन का सामना करना पड़ता है। ऐसा ठंड में चलने वाली शुष्क हवाओं के कारण होता है।
ये समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है, जो ठंड में अपनी स्किन का ख्याल नहीं रखते हैं। कई बार व्यक्ति ठंड में ज्यादा दिन तक नहीं नहाता, जिससे स्किन काली पड़ जाती है।
ठंड के दिनों में बहुत से लोग पानी-पीना कम कर देते हैं। जिसके कारण त्वचा में नमी की कमी होने लगती है। ऐसी स्थिति में पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
सर्दियों में हवा की नमी कम होने लगती है, जिससे त्वचा ड्राई हो जाती है। इससे स्कीन काली दिखने लगती है। ऐसा होने पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
ठंड में स्किन काली पड़ने का मेन रिजन गर्म खान-पान हो सकता है। कई लोग ठंड में गर्म चाय, कॉफी जैसी चीजों का सेवन ज्यादा करते है। ये भी त्वचा के काला होने का कारण है।
सर्दियों में बहुत से लोगों को धूप सेंकने की आदत होती है। इसके कारण टैनिंग हो जाती है। इसलिए ठंड में सनस्क्रीन लगाना गलती से भी नहीं भूलना चाहिए।
बहुत से लोगों को ठंड के ऊनी कपड़ों से एलर्जी होती है। जिसके कारण स्किन पर जलन और खुजली होने लगती है। इसके कारण स्कीन भी काली पड़ने लगती है। इससे बचने के लिए ऊनी वस्त्र खरीदते समय उसकी क्वालिटी चेक करें।
बहुत से लोग सर्दियों में ज्यादा देर धूप सेंकते हैं। जिसके कारण त्वचा पर टैनिंग की समस्या हो जाती है। इसलिए ठंड में सुबह 8 से 11 की धूप लें। ज्यादा देर धूप में रहने से बचें।
इसी तरह की हेल्थ की खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM