आंखें कमजोर होने पर क्या खाना चाहिए?


By Sahil15, Feb 2024 02:50 PMnaidunia.com

आंखों का कमजोर होना

स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना सभी की आदतों का हिस्सा बन गया है। हालांकि, ऐसा करने की वजह से आंखों की रोशनी कम उम्र में ही कमजोर होने लगी है।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

आंखों की सेहत का देखभाल रखने के लिए डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल करें। आइए इन खाद्य-पदार्थों के बारे में जान लेते हैं।

शकरकंद खाएं

खासकर ठंड के दिनों में लोग शकरकंद को काफी चाव से खाते हैं। बता दें कि इसमें मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करते हैं।

आंवला भी फायदेमंद

आंखों को कमजोर होने से बचाने के लिए आंवला भी खाया जाता है। आंवले का मुरब्बा से लेकर इसका कई तरह से आप सेवन कर सकते हैं।

पालक जरूर खाएं

हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक को सबसे ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। इसका सेवन करने से आंखों को आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है।

सर्दियों में संतरा खाएं

ठंड के दिनों में संतरा का सेवन ज्यादातर लोग करते हैं। शायद आपको भी पता होगा कि इस मौसम में संतरे का सेवन करना आंखों के लिए लाभकारी होता है।

अमरूद भी फायदेमंद

रोजाना अमरूद खाने से भी आंखों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद पोषक तत्व आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

अंडे खाएं

यदि आप अंडा खाते हैं तो आपकी आंखें समय से पहले कमजोर नहीं होगी। इसका कारण है कि अंडे को ल्यूटिन और जेक्सैंथिन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है।

आंखों को मजबूत बनाने के लिए सर्दियों में आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं। ऐसी ही कुछ अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इम्यूनिटी निगल जाते हैं ये फूड्स, आज ही बनाएं दूरी