इम्यूनिटी निगल जाते हैं ये फूड्स, आज ही बनाएं दूरी


By Prakhar Pandey15, Feb 2024 01:20 PMnaidunia.com

इम्यूनिटी बूस्टर

इम्यूनिटी मजबूत होने पर शरीर में बीमारियों से लड़ने की शक्ति पैदा होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इम्यूनिटी को कमजोर करने वाले फूड्स के बारे में।

कमजोर इम्यून सिस्टम

अगर आप बड़ी आसानी से फ्लू, कोल्ड जैसी समस्याओं से ग्रसित हो जाते है तो यह कमजोर इम्यून सिस्टम का लक्षण हो सकता है। इम्यूनिटी शरीर का डिफेंस सिस्टम होती है।

स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी

अगर इम्यूनिटी मजबूत हो तो बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। साथ ही, बीमारियों से रिकवरी में भी मदद मिलती है। अगर आप मजबूत इम्यूनिटी चाहते है तो कुछ फूड्स को छोड़ना पड़ेगा।

चिप्स एंड वेफर्स

चिप्स एंड वेफर्स का नियमित रूप से सेवन करने से आपका मोटापा तो बढ़ता ही है। साथ ही, यह आपकी इम्यूनिटी को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी कमजोर होता है।

कैंडीज और फ्लेवर्ड चॉकलेट

लंच या डिनर के बाद अक्सर काम करने वाले लोग कैंडी और फ्लेवर्ड चॉकलेट खाना पसंद करते है। लेकिन यह आपके सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। नियमित रूप से इसे रूटीन में खाने से इम्यून कमजोर होता है।

शुगरी ड्रिंक्स

शुगरी ड्रिंक्स भले ही पीने में टेस्टी लगती हो, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। इनके सेवन से शरीर में कार्टिसोल बढ़ने लगता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी प्रभावित होती है।

नमक का अधिक सेवन

बिना नमक के खाने में टेस्ट नहीं आता है। लेकिन अधिक मात्रा में नमक खाने से ऑटो इम्यून डिजीज का खतरा भी रहता है। नमक के अधिक सेवन से रूमेटाइड अर्थराइटिस, अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रॉन्स डिजीज का खतरा रहता है।

केक, कुकीज और व्हाइट ब्रेड

नूडल्स, केक, ब्रेड, कुकीज आदि के सेवन से आपकी इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचता है। अधिक कैलोरी के चलते इसके सेवन से इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। ऐसे में इन फूड्स का सेवन कम से कम करें।

इम्यूनिटी शरीर का अहम हिस्सा होती है, ऐसे में बार-बार तबीयत खराब होने और अन्य स्वास्थय समस्याओं में डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए रोजाना करें ये 5 काम