मेंटल हेल्थ को दुरुस्त बनाते हैं ये फूड्स


By Sahil06, Jan 2024 06:20 PMnaidunia.com

मेंटल हेल्थ

शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खानपान की आदतों में भी बदलाव करना चाहिए।

फायदेमंद फूड्स

मेंटल हेल्थ के लिए डाइट में कुछ पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को शामिल करें। चलिए जान लेते हैं कि मानसिक रोगों से बचाव करने के लिए किन चीजों को खाएं।

न्यूट्रिएंट डेंस क्या है?

ज्यादातर लोग न्यूट्रिएंट डेंस के बारे में नहीं जानते हैं। दरअसल, इससे मतलब ऐसे खाद्य पदार्थों से होता है, जो विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं।

नट्स

मानसिक हेल्थ के लिए नट्स का सेवन जरूर करें। ज्यादातर सभी नट्स में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

शकरकंद

शकरकंद को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसका सेवन करने से दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और याद रखने की क्षमता भी बढ़ती है।

फलियां खाएं

मेंटल हेल्थ के लिए फलियां और दाल जरूर खाएं। इन चीजों को खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने की क्षमता भी बढ़ाते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

सेहतमंद रहने के लिए डॉक्टर्स भी हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। डाइट में इन सब्जियों को शामिल करने का सकारात्मक प्रभाव मानसिक स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा।

एवोकाडो

दिमाग के कार्य को सुधारने के लिए एवोकाडो का सेवन करें। इसका सेवन करने से दिमाग की याददाश्त बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Health Tips : क्‍या आपने कभी सौंफ खाई है, जानते हैं इसके फायदे