मजबूत दांतों के लिए क्या खाएं?


By Sahil25, Jan 2024 11:15 AMnaidunia.com

दांतों के लिए हेल्दी डाइट

दांतों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में कुछ चीजों को आज से ही शामिल कर लें। इन हेल्दी फूड्स को खाने से सेहत को अनेक फायदे मिलते हैं।

पनीर खाएं

जिन लोगों के दांत कमजोर है उन्हें पनीर खाना चाहिए। कैविटी के खिलाफ लड़ने में पनीर आपकी काफी हद तक मदद कर सकता है।

दही भी फायदेमंद

दही दांतों के साथ ही, मसूड़ों के लिए भी बेहतरीन खाद्य पदार्थ है। इसका सेवन करने से मुंह की दुर्गंध से लड़ने में भी आपको मदद मिलेगी।

दूध पिएं

दांतों की हेल्थ के लिए दूध का सेवन करना भी लाभकारी माना जाता है। दरअसल, कैल्शियम से भरपूर दूध पीने से कैविटी का खतरा कम होता है।

भरपूर मात्रा में पानी पिएं

दांतों की सफाई के लिए पानी पीना बहुत आवश्यक है। भरपूर मात्रा में पानी पीने से दांतों में अटका खाना भी निकल जाता है।

सलाद जरूर खाएं

शायद आपको पता होगा कि सलाद को चबाकर खाने से दांतों की सतह साफ होती है। इससे दांतों से दाग हटाने में भी मदद मिलती है।

ग्रीन टी

आमतौर पर वजन कम करने के लिए लोग ग्रीन टी पीते हैं। खैर, इसे पीने से दांतों में पैदा होने वाले बैक्टीरिया के विकास को रोका जा सकता है।

मांस और मछली

मसूड़ों से संबंधित बीमारी रोकने के लिए आप मांस और फैट वाली मछली खा सकते हैं। ये चीजें बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्रेन के लिए खतरनाक है लंबे समय तक अंधेरे में रहना