दिल, किडनी और लिवर की तरह ब्रेन भी शरीर का जरूरी अंग है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
हम अनजाने में कुछ आदतों के शिकार हो चुके हैं, जो हमारे दिमाग के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से दिमाग से जुड़े रोग भी हो सकते हैं।
ज्यादातर लोग कम लाइट वाली जगह पर रहते हैं। ऐसा करना आंखों के साथ ब्रेन के लिए भी सही नहीं होता है। इसका बुरा असर व्यक्ति के मूड पर भी पड़ता है।
कमरे में अंधेरा करके रहना भी सही आदत नहीं है। इसका बुरा असर दिमाग की सेहत पर पड़ता है। इससे बचने का उपाय है कि कम से कम समय अंधेरे वाली जगह पर रहें।
अगर आप बीमारी के दौरान भी काम करते हैं तो सावधान हो जाएं। ऐसा करना दिमाग की सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता है।
सभी की कुछ बुरी यादें होती हैं, लेकिन उनके बारे में ज्यादा सोचना दिमाग की सेहत के लिए सही नहीं है। यदि आप ऐसा करते हैं तो तुरंत इस आदत को बदल लें।
कम पानी पीने से दिमाग की याद रखने की क्षमता पर असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद का और दिमाग का अच्छे से ध्यान रखें।
अगर आप एंटरटेनमेंट के लिए जरूरत से ज्यादा समय स्क्रीन पर समय बिताते हैं तो सावधान हो जाएं। इसका नकारात्मक प्रभाव ब्रेन की हेल्थ पर पड़ता है।