शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर की सफाई जरूरी है। इसके लिए किसी दवा की जरूरत नहीं है। नेचुरल तरीके से भी इसे डिटॉक्स किया जा सकता है।
आमतौर पर लिवर अपनी सफाई खुद कर लेता है, लेकिन खाने का ज्यादा लोड पड़ने पर दिक्कतें आती हैं। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आप कुछ फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना लें।
रोजाना हरी सब्जियों का सेवन करने से शरीर की ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। लिवर की सफाई करने में भी यह हरी पत्तेदार सब्जियां असरदार है।
खट्टे फलों में विटामिन सी होता है, जो बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। वहीं, अंगूर, संतरा और नींबू जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल सूजन को कम करने में भी मददगार है।
अधिकांश हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने से लिवर की गंदगी को साफ किया जा सकता है। फाइबर वाली चीजों को खाने से लिवर में जमी शुगर को भी बाहर निकाला जा सकता है।
दिमाग तेज करने वाले ड्राई फ्रूट के तौर पर अखरोट को जाना जाता है, लेकिन इसका नियमित सेवन करने से लिवर की गंदगी भी साफ होती है।
आयुर्वेद में लहसुन को फायदेमंद औषधि माना जाता है। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए भी आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं।
हल्दी में मौजूद गुण लिवर की कोशिकाओं की मरम्मत करने का काम भी करते हैं। इसका सेवन नियमित तौर पर करने से गंदगी को साफ करने में भी मदद मिलती है।