हेल्थ एक्सपर्ट्स सोने से पहले हेल्दी चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं। इससे पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
खानपान की चीजों का ध्यान रखेंगे तो सुबह पेट आसानी से साफ होगा। साथ ही, अपच और गैस की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
खाना खाने के बाद सौंफ जरूर खाएं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इसका सेवन करने से खाना न पचने की समस्या दूर हो जाती है।
सुबह पेट साफ न होने के पीछे कब्ज और गैस दोनों अहम कारण होते हैं। खैर, रात को सौंफ खाएंगे तो ये समस्याएं दूर हो जाएंगी।
मुनक्का का सेवन कम मात्रा में करना फायदेमंद माना जाता है। पेट साफ नहीं होता है तो दूध के साथ मुनक्का खाएं।
पपीता, सेब जैसे फलों को डाइट का हिस्सा बना लें। दरअसल, ऐसे फल पेट संबंधी ज्यादातर समस्याओं के लिए लाभकारी होते हैं।
रात को सोने से ठीक पहले लोग दूध पीते हैं। अगर आप गर्म दूध में घी डालकर पिएंगे तो सुबह पेट साफ न होने को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा।
डाइट में फाइबर युक्त आहार को शामिल करें। माना जाता है कि पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए ऐसा आहार मददगार होता है।