घुटनों का दर्द होगा कम, आज से ही खाना शुरू करें ये 5 चीजें


By Ritesh Mishra14, May 2025 05:26 PMnaidunia.com

अक्सर उम्र बढ़ने पर सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर यह समस्या कम उम्र में हो तो परेशानी का कारण बन सकती है।

क्या खाने से घुटनों का दर्द खत्म हो जाता है?

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे है और इससे छुटकारा पाना चाहते है तो आज इस लेख के जरिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से घुटनों का दर्द को कम किया जा सकता है।

अखरोट खाएं

रोजाना सुबह 2 अखरोट को डाइट में शामिल करें। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो जोड़ों की दर्द में राहत दिलाता है।

Vegetable बीज खाएं

घुटनों के दर्द में राहत पाने के लिए रोजाना 1 चम्मच सब्जा बीज को पानी में डालकर पिए। इससे हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।

बादाम खाएं

घुटनों के दर्द में आराम पाने के लिए रोजाना 5 भीगे हुए बादाम खाएं। इसमें मैग्नीशियम और विटामिन ई होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

अंजीर खाएं

घुटनों के दर्द में आराम पाने के लिए रोजाना 1 अंजीर को भिगोकर खाएं। यह हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।

हल्दी वाला दूध पिएं

रोजाना एक चुटकी हल्दी को गुनगुने दूध में मिलाकर पिएं। इससे हड्डियां मजबूत होती है और दर्द में आराम मिलता है।

घुटनों का दर्द होगा कम, आज से ही खाना शुरू करें ये 5 चीजें। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

विटामिन-K की कमी को पूरा करने के लिए क्या खाएं?