खुशबू से भर जाएगा घर, बालकनी में लगाएं ये पौधे


By Ram Janam Chauhan20, Jun 2025 02:55 PMnaidunia.com

अगर आप घर में हमेशा खुशबू और ताजगी चाहते हैं, तो बालकनी में इन पौधों को लगाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

बेला का पौधा लगाएं

बेला का पौधा लगाने पर घर में मनमोहक खुशबू फैल जाती है। आमतौर पर इस पौधे से रात में ज्यादा खुशबू आती है।

तुलसी का पौधा लगाएं

तुलसी के पौधे से तेज खुशबू नहीं आती है, लेकिन इसकी पत्तियों से हवा को शुद्ध रखने में सहायता मिल सकती है।

मोगरा का पौधा लगाएं

मोगरा का फूल बेहद सुंगधित होता है। जिससे आपका मूड तरोताजा हो जाता है। साथ ही, इसे गमले में लगाना भी आसान है।

रोजमेरी का पौधा लगाएं

रोजमेरी का पौधा लगाने पर वातावरण खुशबूदार रहता है, और वातावरण में ताजगी बनी रहती है। साथ ही, इससे स्ट्रेस की समस्या भी कम होती है।

रातरानी का पौधा लगाएं

रातरानी का पौधा रात के समय बहुत तेज और आकर्षक खुशबू फैलाता है। इसलिए, इसे लगाना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

लैवेंडर का पौधा लगाएं

लैवेंडर की खुशबू से तनाव को दूर करने और बेहतर नींद लाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, इससे घर में खुशबू भी बनी रहती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

घर से भाग जाएंगे बरसाती कीड़े, घर पर बनाएं यह स्प्रे