डायबिटीज पेशेंट पिएं ये 7 जूस, रहेंगे तंदुरुस्त


By Prakhar Pandey09, Feb 2024 08:51 AMnaidunia.com

डायबिटीज पेशेंट

डायबिटीज के पेशेंट अक्सर मीठी चीजों से परहेज करने की कोशिश करते है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे जूस के बारे में जिसे पीकर आप तंदुरुस्त रहेंगे?

आंवले का जूस

आंवले का जूस एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे पीने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। साथ ही, ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। यह एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर है।

टमाटर-लौकी का जूस

टमाटर और लौकी का जूस भी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी सक्षम माना जाता है। इसे पीने से शुगर लेवल धीरे-धीरे कंट्रोल में आने लगता है।

करेले का जूस

करेले से परहेज करने वालों को भी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए इसका जूस पीना चाहिए। स्वाद में कड़वा करेला डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

गर्म पानी और नींबू

नींबू में पाया जाने वाला साइट्रिक एसिड आपकी डायबिटीज के लिए काफी काम की चीज है। गर्म पानी और नींबू का मिश्रण पीने से पूरी बॉडी डिटॉक्स हो जाती है।

तुलसी की चाय

एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर तुलसी की चाय आपके पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

मिक्स फ्रूट जूस

करेले का जूस पीने कई बार लोगों के लिए टफ होता है। ऐसे में करेला, गाजर, टमाटर, संतरा, पुदीना, आंवला, नींबू आदि डालकर जूस बना लें। इससे आपको जूस पीने में भी आसानी होगी।

दालचीनी की चाय

खाने में स्वाद बढ़ाने वाले दालचीनी की चाय भी डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी खास मानी जाती है। इसके अंदर मिलने वाले फ्लेवेनॉइड, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण शुगर लेवल को नियंत्रित रखते है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चिंता और काम से दिमाग रहता है खराब, ऐसे मिलेगा तुरंत आराम