काम की व्यस्तता के कारण हम कई बार जल्दबाजी में भोजन कर लेते हैं, लेकिन यदि ऐसा लगातार करते हैं तो कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।
जल्दी खाने से भोजन को चबाने का समय नहीं मिलता और इस कारण से पेट में पाचन एंजाइम भोजन को पूरी तरह से तोड़ नहीं पाते। शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।
जल्दबाजी में भोजन करने से भोजन में हवा मिल जाती है, जिसके कारण बार-बार डकार आने से साथ-साथ अपच, गैस और पेट में दर्द भी हो सकता है।
जल्दी खाने से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ जाती है, इस कारण से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है।
जल्दी खाने से हाइपरटेंशन की समस्या भी हो सकती है। वहीं जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है तो उन्हें हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।
खाने को धीरे-धीरे कुछ देर तक चबाकर खाएं। खाना खाने के दौरान पानी न पिएं। भोजन करने के बाद कम से कम 30 मिनट जरूर टहलें।