कमजोर दांतों की मजबूती के लिए कौन सा फल खाएं?


By Sahil09, Feb 2024 03:50 PMnaidunia.com

कमजोर दांत

रोजाना ब्रश करने से दांत चमकदार बन जाते हैं, लेकिन दांतों की मजबूती भी बेहद जरूरी है। इसके लिए खानपान की कुछ आदतों में बदलाव करना पड़ता है।

दांतों की मजबूती के लिए फल

खाना खाते समय दांतों में दर्द होता है तो समझ लें ये कमजोरी की निशानी है। दांतों को मजबूत बनाने में कुछ फल भी मददगार साबित होते हैं।

ताजा फ्रूट खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स, दांतों की सेहत के लिए कुछ फलों को खाने की सलाह देते हैं। यदि आप इन्हें डाइट का हिस्सा बना लेते हैं तो दांतों को मजबूत बनाया जा सकता है।

केले को डाइट में शामिल करें

दांतों की मजबूती के लिए केला खाना शुरू कर दें। यह फल कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है। केले को खाने से दांतों का बैक्टीरिया से भी बचाव होता है।

दांतों के लिए स्ट्रॉबेरी फायदेमंद

आमतौर पर स्ट्रॉबेरी को खाने में किसी को कोई परेशानी नहीं होती है। इसका सेवन करने का सीधा फायदा दांतों की सेहत को मिलता है।

संतरा भी खाएं

वैसे तो संतरा एक खट्टा फल है, लेकिन दांतों को मजबूत बनाने के लिए यह बेहतरीन फ्रूट है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दांतों को स्वस्थ रखने में मददगार है।

कीवी के फायदे

इसमें कैल्शियम और विटामिन सी पाया जाता है, जो दांतों को मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं, कीवी दांतों को चमकाने में भी मददगार है।

सेब जरूर खाएं

दांतों को साफ और मजबूत बनाने की इच्छा को पूरा करने के लिए सेब जरूर खाएं। इसके पोषक तत्व सांसों की बदबू का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को भी मारते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खुबानी फल खाने के फायदे, प्रोटीन का है पावर हाउस