पेट की सारी गंदगी साफ करने वाले 7 फल


By Sahil29, Jan 2024 02:30 PMnaidunia.com

पेट की गंदगी

अनहेल्दी खाना ज्यादा खाने का बुरा असर पाचन तंत्र पड़ता है। पेट को स्वस्थ रखने के लिए खानपान की कुछ आदतों में बदलाव करना जरूरी होता है।

फल खाएं

बड़े बुजुर्ग भी मौसम के अनुसार फल खाने की सलाह देते हैं। कब्ज या पाचन तंत्र से संबंधित किसी भी परेशानी से निजात पाने के लिए आप फल खाना शुरू कर सकते हैं।

नाशपाती फायदेमंद

पेट को स्वस्थ रखने के लिए नाशपाती का नियमित सेवन करना फायदेमंद होता है। फाइबर से भरपूर इस फल को खाने से मल निकालने में आसानी होती है।

सेब के फायदे

बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए सेब का सेवन करना भी लाभकारी माना जाता है। खासकर पाचन तंत्र से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए यह फल रामबाण दवा है।

पपीता भी खाएं

पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने के लिए डॉक्टर भी पपीता खाने की सलाह देते हैं। यदि आपको अपच की परेशानी है तो थोड़ी मात्रा में ही सही पपीता जरूर खाएं।

अमरूद

ठंड के दिनों में लोग लुत्फ उठाकर अमरूद खाते हैं। इसका सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो सकती है।

एवोकाडो

एवोकाडो में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में काफी हद तक मददगार है। इतना ही नहीं, यह फल आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया बनाने का काम भी करता है।

कीवी खाएं

कीवी एक ऐसा फल है जिसे पेट समेत कई बीमारियों के लिए औषधि माना जाता है। कीवी खाने से पाचन तंत्र के कार्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Winter Health Tips: सर्दी के मौसम में इन चीजों का सेवन करें, होगा फायदा