खानपान की गलत आदतों के चलते आंतों में गंदगी जमने लगती है। पेट साफ न होना भी इस परेशानी का अहम कारण हो सकता है।
आंतों में जमा गंदगी को साफ करना बेहद जरूरी है। खैर, यह कार्य किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने होंगे।
आंतों की सफाई करने के लिए कुछ फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। खास बात है कि बॉडी की हेल्थ के लिए भी ये तमाम फल फायदेमंद होते हैं।
सेहतमंद रहने के लिए सेब जरूर खाएं। ये फल घुलनशील फाइबर और पानी का बेहतरीन सोर्स है। इस वजह से सेब आंतों को साफ करने में भी मददगार है।
आंतों में जमा गंदगी को साफ करने के लिए फाइबर से भरपूर नाशपाती भी आप खा सकते हैं। इसका सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त बनता है।
खाने में स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी को फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने के लिए भी इस फल का सेवन किया जाता है।
एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट और ग्लूटाथियोन पाए जाते हैं, जो आत की कोशिकाओं की मरम्मत करने का काम करते हैं।
केले को भी फाइबर का बेस्ट सोर्स माना जाता है। आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में भी ये फल आपकी मदद करता है।