कपकपाती ठंड के इस मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग कई प्रकार के काम करते है। आइए जानते है ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए?
खजूर में विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम, पोटेशियम समेत अन्य विटामिन्स होते है। इसके नियमित सेवन से शरीर गर्म रहती है।
अदरक का आप ठंड में कई प्रकार से उपयोग कर सकते है। अदरक एक गर्म खाद्य पदार्थ है, जिसका सेवन करने से शरीर में गर्मी रहती है। अदरक वाली चाय भी ठंड में काफी अच्छी मानी जाती है।
जिंक, कैल्शियम और फास्फोरस समेत अन्य पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर गुड़ सर्दी-जुकाम से बचाता है।
हल्दी में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है। ठंड में हल्दी का सेवन और भी प्रभावशाली हो जाता है। यह शरीर को गर्म बनाए रखने में बेहद मददगार होती है।
ठंड में तिल का सेवन भी शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। फाइबर, कैल्शियम, विटामिन-ई, प्रोटीन आदि से भरपूर तिल शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
लहसुन एक बेहतरीन एंटीबायोटिक होती है, जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। इसकी चटनी और सब्जी में इसका प्रयोग किया जा सकता है।
मेथी की सब्जी या मेथी दाने के पराठे आदि का सेवन शरीर के लिए ठंड में काफी फायदेमंद होता है। ठंड में मेथी सब्जी और इसके दाने के लड्डू आपकी सेहत को काफी लाभ पहुंचाते है।