चमचमाती त्वचा लगभग हर किसी की पसंद होती है। आइए जानते हैं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए कौन से 7 फल खाने चाहिए।
संतरे में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं। ये पोषक तत्व आपकी स्किन को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते है। स्किन पर संतरे के उपयोग से निखार लाया जा सकता हैं।
तरबूज में कार्ब्स, वाटर, विटामिन ए, विटामिन सी, कैरोटीनोइड, डाइट्री फाइबर और लाइकोपीन पाया जाता है। यह आपकी स्किन को डैमेज होने से बचाता है। इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आम के अंदर विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E और फ्लेवनॉयड समेत कई पोषक तत्व पाएं जाते है। इसे खाने से आपकी स्किन DNA डैमेज और इन्फ्लेमेशन से बची रहती हैं।
पपीते के अंदर कई प्रकार विटामिन और मिनरल्स पाएं जाते है। इसमें मिलने वाले एंजाइम आपकी स्किन को डैमेज होने से बचाते है। इसके अंदर एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण होते हैं।
केला आपके स्किन की pH वैल्यू बनाएं रखने में मददगार होता है। इसके अंदर मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स आपके पेट और स्किन दोनों के लिए ही फायदेमंद होते है।
अनार के अंदर भी अच्छी मात्रा में पोटेशियम समेत अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। अनार या अनार का जूस आपकी त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होता हैं।
एवोकाडो एक बहु प्रतिभाशाली फल हैं। इसके अंदर भी डाइट्री फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन ई, ए, सी और के समेत कई न्यूट्रिएंट्स पाएं जाते हैं। इसके सेवन से स्किन पर निखार आ सकता हैं।