शादी में हो रही है देरी? इन टोटकों से बजेगी जल्‍द शहनाई


By Prakhar Pandey21, Dec 2023 08:51 AMnaidunia.com

शादी का महत्व

गृहस्थ जीवन के लिए शादी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते है शादी में हो रही देरी को दूर करने के उपायों के बारे में।

समय पर शादी

हर मां-बाप अपने बेटे या बेटी की शादी समय से करना चाहते है। करियर और पढ़ाई की होड़ में शादी की उम्र रह जाती है। कभी-कभी नक्षत्रों की वजह से भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जीवन की जरूरत

विवाह पुरुष और महिला दोनों के ही जीवन की जरूरत होती है। ऐसे में अगर शादी में अकारण विलंब होने लगे, तो समय रहते ही कुछ उपाय कर लेने चाहिए।

हल्दी के गांठ के उपाय

पीले कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर कुंवारी लड़कियां इसे अपने दाहिने कंधे पर बांध लें। इस हल्दी की गांठ को आप सिरहाने रखकर सो सकते है।

5 गुरुवार करें ये उपाय

5 गुरुवार तक हल्दी के गांठ के इस उपाय को करने से जल्द शादी के योग बनने लगेंगे। अगर आप जल्द विवाह की इच्छा रखते है तो यह उपाय आपकी कामना को पूर्ण कर सकता है।

विवाह में देरी

विवाह में देरी हो रही है तो एक पीले कपड़े में सात हल्दी का गांठ, 7 सुपाड़ी, 1 जनेऊ में 7 गांठ लगाए और 1 लाल धागा लें और थोड़ी-सी मात्रा में गुड़ और चना और दाल लेकर पीले कपड़े में डालें।

पीले फूल की पोटली

पीले कपड़े में 7 की संख्या में पीले फूल रखकर पोटली बना लें। इस पोटली को घर में मां-दुर्गा के पास रखें। माता गौरी से शादी की प्रार्थना करें। इस उपाय से जल्द शादी के योग बनेंगे।

हल्दी का टीका

शादी के लिए नियमित रूप से 1 चुटकी हल्दी को गणपति के माथे पर तिलक लगाए और उनकी विधिवत रूप से पूजा करें। आप अपने माथे पर इस तिलक का लगा लें। इस उपाय से जल्द वार मिलेगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

'केंद्र त्रिकोण राजयोग' बन रहा है 10 साल बाद, इन 3 राशियों को मिलेगा अपार धन