ठंड में सांस लेना हो गया मुश्किल? ये हर्ब्स दिलाएंगे राहत


By Sahil04, Dec 2023 01:02 PMnaidunia.com

नाक बंद होना

सर्दियों के दिनों में नहाने के बाद अक्सर नाक बंद हो जाता है। इसके अलावा, ठंड की वजह से लोगों को सांस लेने में असुविधा का सामना भी करना पड़ता है।

बेहतरीन हर्ब्स

सांस से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए फिर इनके औषधीय गुणों के बारे में जान लेते हैं।

अजवाइन के पत्ते

अजवाइन के औषधीय गुण कई बीमारियों में असरदार है। सांस से जुड़ी परेशानी के लिए अजवाइन के पत्तों को पीसकर इसकी सुगंध लें।

पुदीना भी असरदार

पुदीना का सेवन करने से सांस से जुड़ी तकलीफ को कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं, फेफड़ों में जमा बलगम भी निकल जाएगा।

नीलगिरी के फायदे

नीलगिरी का पौधा कई देशों में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से बलगम को कम और गले को साफ रखने में मदद मिलेगी।

तुलसी का करें सेवन

आयुर्वेद में तुलसी को बेहतरीन औषधि माना जाता है। सांस से संबंधित समस्याओं के लिए आप तुलसी का कई प्रकार से सेवन कर सकते हैं।

शहद भी फायदेमंद

अस्थमा के लक्षणों को भी कम करने का काम शहद करता है। इसके लिए एक चम्मच शहद को गर्म पानी में मिलाकर पिएं।

फेफड़ों के लिए खाएं लहसुन

फेफड़ों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए लहसुन जरूर खाएं। लाभ के लिए लहसुन की कलियों को दूध में उबालकर पिएं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं तो इन आदतों से करें तौबा