पेट में सूजन से दर्द, मरोड़, उल्टी, मतली और ऐंठन जैसी समस्याएं होने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं।
पेट की सूजन को कम या बिल्कुल दूर करने के लिए कुछ जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
पेट की सेहत के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। इसका इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
आयुर्वेद में त्रिफला को असरदार औषधि माना जाता है। इसकी मदद से शरीर की कई गंभीर बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है।
आयुर्वेद में पुदीना को भी एक फायदेमंद हर्ब माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से पेट संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
एक बेहतरीन आयुर्वेद औषधि के तौर पर सौंफ को जाना जाता है। सौंफ खाने से अपच की समस्या दूर हो सकती है और पेट की सूजन को भी कम किया जा सकता है।
कब्ज, सूजन, एसिडिटी और सीने में जलन होने की परेशानी को दूर करने के लिए मुलेठी का सेवन आप कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन को कम करने में मददगार है।
लंबे समय से अदरक का इस्तेमाल सर्दी, खांसी और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को भी बेहतर किया जा सकता है।
पेट की सूजन दूर करने के लिए कुछ जड़ी-बूटियां आप खा सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ