गर्म पानी में मिलाकर लें त्रिफला, झट से कम होगा यूरिक एसिड


By Shivansh Shekhar24, May 2024 02:30 PMnaidunia.com

यूरिक एसिड की समस्या

आजकल गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों में यूरिक एसिड की समस्या उत्पन्न हो रही है। यह गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है।

काफी ज्यादा समस्याएं

शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने पर हाई ब्लड प्रेशर, जोड़ों में दर्द, चलने फिरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह काफी कष्टदायक होता है।

यूरिक एसिड का कैसे करें इलाज?

आज हम आपको यूरिक एसिड से बचाने वाले उपाय के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आपको राहत मिल सकती है और यह समस्या कंट्रोल हो सकती है।

यूरिक एसिड के लिए त्रिफला

आप यूरिक एसिड की समस्या को ठीक करने के लिए त्रिफला का सेवन कर सकते हैं। यूरिक एसिड को कम करने में त्रिफला बहुत कारगर है।

त्रिफला का सेवन कैसे करें सेवन

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए सुबह और शाम गर्म पानी में एक चम्मच त्रिफला मिलाएं और फिर रोजाना इसका सेवन करें।

सुबह त्रिफला लेने के फायदे

सुबह गर्म पानी के साथ त्रिफला चूर्ण डालकर पीने से ज्यादा लाभ मिलता है। यह आपके शरीर से यूरिक एसिड के लेवल को कम करता है।

अन्य बीमारियां का इलाज

त्रिफला चूर्ण सिर्फ यूरिक एसिड को ही कंट्रोल नहीं करता है, बल्कि आंखों, पेट और इम्‍यूनिटी से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करने में कारगर होता है। इसके काफी लाभ होते हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस 1 चीज को पानी में उबालकर पिएं, घुटने का दर्द होगा गायब