नसों में जमी गंदगी को दूर कर सकती हैं ये पत्तियां, कोलेस्ट्रॉल भी होगा कंट्रोल


By Sahil26, Sep 2023 01:07 PMnaidunia.com

बैड कोलेस्ट्रॉल

खराब लाइफस्टाइल की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। ज्यादातर लोग बैड कोलेस्ट्रॉल के शिकार होते जा रहे हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के कोई खास लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं। हालांकि, इससे होने वाली समस्याएं काफी गंभीर और जानलेवा हो सकती है।

हार्ट अटैक

कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। इस परेशानी से राहत पाने के लिए कुछ पत्तियों का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

तुलसी की पत्तियां

बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने में तुलसी के पत्ते मददगार साबित हो सकते हैं। तुलसी के पत्तों का आप कई तरीके से सेवन कर सकते हैं।

तुलसी की चाय

तुलसी के चमत्कारी गुण का फायदा उठाने के लिए आप इसकी चाय भी पी सकते हैं। यदि आप रोजाना तुलसी के पत्तों की चाय पीते हैं तो नसों में जमी गंदगी को बाहर निकाला जा सकता है।

तुलसी जूस

अगर आपको चाय पीना पसंद नहीं है तो आप तुलसी का रस पिएं। तुलसी के पत्तों को ग्राइंड करके पानी के साथ मिलाकर सुबह खाना खाने से पहले पीना चाहिए।

तुलसी की चटनी

कुछ लोगों को चटनी खाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप तुलसी के पत्तों की चटनी भी बना सकते हैं। इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल जमना कम हो जाएगा।

तुलसी का पाउडर

तुलसी का पाउडर भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। इसे तैयार करने के लिए तुलसी के पत्तों को धूप में सुखाकर ग्राइंड कर लें। फिर रोजाना आधा चम्मच पाउडर को पानी में मिलाकर पिएं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Fatty Liver: कैंसर और इन रोगों का कारण हो सकता है फैटी लिवर