पेट की सूजन से हैं परेशान, ये जड़ी-बूटियां आएंगी काम


By Sahil15, Dec 2023 10:30 AMnaidunia.com

पेट की सूजन

कुछ लोग पेट की सूजन से परेशान रहते हैं। इस परेशानी का कारण खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा दवाओं का सेवन और तनाव आदि है।

असरदार जड़ी-बूटियां

पेट के दर्द और सूजन को कम करने के लिए आप कुछ जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। आइए इन असरदार हर्ब्स के बारे में जान लेते हैं।

पुदीना

पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने के लिए पुदीना का सेवन करें। आयुर्वेद में उल्लेख है कि पुदीना में मौजूद गुण पेट की सूजन को कम करने में भी मददगार है।

मुलेठी

मुलेठी का इस्तेमाल औषधि के तौर पर किया जाता है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पेट की सूजन, कब्ज और एसिडिटी से आपको राहत दिलाते हैं।

अदरक

लंबे समय से अदरक का इस्तेमाल सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियों से बचने के लिए किया जा रहा है। इसका सेवन करने से पेट दर्द और सूजन की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है।

सौंफ

पेट से संबंधित बीमारी के लिए सौंफ का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। सौंफ के पानी का सेवन करना पेट में सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं के लिए असरदार है।

तुलसी

तुलसी को भी बेहतरीन औषधि के तौर पर जाना जाता है। इसके सूखे पत्ते सूजन को कम करने और पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं।

हल्दी

आयुर्वेद में हल्दी के भी कई कमाल के फायदे बताए गए हैं। यदि आप लंबे समय से पेट की सूजन का सामना कर रहे हैं तो हल्दी का इस्तेमाल जरूर करें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह पिएं धनिए का पानी, सेहत को मिलेंगे अचूक फायदे