डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, शरीर में नहीं होगी प्रोटीन की कमी


By Sahil14, Dec 2023 05:59 PMnaidunia.com

फिटनेस के लिए प्रोटीन

शरीर को फिट रखने के लिए आवश्यक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना जरूरी है। आमतौर पर शरीर को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है, लेकिन प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण है।

प्रोटीन की कमी

बॉडी में प्रोटीन की कमी होने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में प्रोटीन कम होने से वेट लॉस, शुगर बढ़ना और इम्यून सिस्टम कमजोर होने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

डाइट में शामिल करें ये फूड्स

शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में कुछ फूड्स को जरूर शामिल करें। इन प्रोटीन रिच फूड्स को खाने से जीवन में प्रोटीन की कमी का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा।

दूध

कैल्शियम का बेस्ट सोर्स दूध को माना जाता है। नियमित दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है।

बादाम

बादाम खाने से बॉडी को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। शायद आप भी जानते होंगे कि बादाम को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

चना

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए उबले हुए चने जरूर खाएं। हेल्दी बॉडी के लिए चने को अपनी डाइट में शामिल करें, क्योंकि चना प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। यदि आप आधा कप तक इसके बीज खाते हैं तो शरीर को 16 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है।

अंडा

प्रोटीन के लिए अंडा को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अंडे का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और सेहत के लिए भी यह फायदेमंद होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में जरूर ट्राई करें ये टेस्टी पास्ता रेसिपी