Honeymoon मनाने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, नहीं होगा ज्यादा खर्च


By Ritesh Mishra30, May 2025 05:10 PMnaidunia.com

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। नए कपल्स को अक्सर किसी ऐसी जगह की तलाश होती है, जहां वो एक-दूसरे को पूरा समय दे सकें। मगर कई बार कपल्स बजट कम होने के कारण निराश हो जाते हैं।

हनीमून के लिए सस्ती जगहें

अगर आपका भी बजट कम है और आप हनीमून के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम पैसों में घूमकर आ सकते हैं।

मनाली घूमने जाएं

हनीमून पर घूमने के लिए आप मनाली जा सकते हैं। यहां आप बर्फ से ढके पहाड़, बहती नदियाँ और शांत वातावरण का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां जाने में ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे।

कश्मीर घूमने जाएं

हनीमून के लिए कश्मीर टूरिस्ट की फेवरेट लेकशन में से एक है। यहां आप बर्फ से ढकी चोटियां, झीलों की सुंदरता और प्राकृतिक खूबसूरती इसे रोमांटिक बनाते हैं।

अलेप्पी घूमने जाएं

हनीमून के लिए बैकवाटर्स में हाउसबोट पर समय बिताना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। केरल का वेनिस कहा जाने वाला ये शहर आपका दिल जीत लेगी।

गोकर्ण घूमने जाएं

हनीमून मनाने के लिए आप कर्नाटक घूमने जा सकते हैं। यह जगह गोवा की तरह ही बीचेस और नाइटलाइफ के लिए मशहूर है, लेकिन यहां भीड़ कम और खर्च भी कम है।

दार्जिलिंग घूमने जाएं

हनीमून मनाने के लिए आप दार्जिलिंग जा सकते हैं। चाय के बागान, टॉय ट्रेन और कंचनजंघा की पहाड़ियों का नज़ारा। ठंडा मौसम और सुहावना वातावरण रोमांटिक मूड बना देता है।

Honeymoon मनाने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, नहीं होगा ज्यादा खर्च। इसी तरह की ट्रैवलिंग से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गर्मियों में घूमने के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये झीलें