गर्मियों में घूमने के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये झीलें


By Ritesh Mishra28, May 2025 04:39 PMnaidunia.com

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही हर किसी के मन में ठंडी और सुकून भरी जगह जाने का प्लान होता है। ऐसे में भारत में मौजूद कुछ झीलें घूमना आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

भारत में घूमने के लिए झीलें

अगर आप भी गर्मियों में घूमने के लिए किसी झील के दीदार के बारे में सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी झीलों के बारे में बताएंगे, जहां आपको एक बार जरूर घूमना चाहिए।

डल लेक

डल लेक को कश्मीर की शान भी कहा जाता है। यहां आप र्मियों में ठंडी और शांति का अनुभव कर सकते हैं। साथ ही यहां आप शिकारा राइड और हाउसबोट में रुकने का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

लोकटक झील

गर्मियों में आप मणिपुर के लोकटक झील का दीदार भी कर सकते हैं। यह भारत के सबसे मीठे पानी की झील है। यहां का खूबसूरत दृश्य आपका मन मोह लेगी।

उमियाम झील

गर्मियों में आप मेघालय के उमियाम झील का दीदार भी कर सकते हैं। यहां की पहाड़ियों के बीच बसी ये झील बेहद शांत और सुंदर है।

सत्तल झील

उत्तराखंड में स्थित यह झील सात छोटी-छोटी झीलों का समूह है, जो प्रकृति प्रेमियों और बर्ड वॉचर्स के लिए स्वर्ग समान है। गर्मियों में यह जगह बेहद शांत और ठंडी रहती है।

पुलिकट झील

गर्मियों में घूमने के लिए आप आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित लैगून झूल के दीदार कर सकते हैं। यहां आप प्राकृतिक दृश्य का लुफ्त उठा सकते हैं।

गर्मियों में घूमने के लिए परफेक्ट है भारत की ये झीलें। इसी तरह की ट्रैवलिंग से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

बच्चों को दिल्ली के ये म्यूजियम जरूर लें जाएं